Posts

Showing posts from August 5, 2020

शिर्षक :- पुकार ✍️ रेखा पटेल "सखी" , मांजलपुर , बरोडा।

Image
बारिश बारिश करते हो, कैसे बरसे बारिश? पैड पौंधोका जीवन लिया, क्युं न रुठे बारिश? विकास के नाम किया, सफाया जंगलका, सडकके नाम पर किया, सफाया पहाडोका, क्युं न रुठे बारिश? आदमीने मानवता छोडी, अमीरोने दानवीरता छोडी, क्युं न रुठे बारिश? धरतीको फोडकर, पातालसे लिया पानी, कुदरतसे छेड़खानी, करता आदमी, क्युं न रुठे बारिश? खेत खलियान खाली है, कुवा, तालाब खाली है, नदियां कंकर दिखाती है, क्युं न रुठे बारिश? कैसे मनाए हम रुठे हुएको,  छोड दिया प्रकृतिसे छेडखानको, दिलसे किया आराधन रबका, अब तो बरसो,जम कर बरसो। रेखा पटेल "सखी", मांजलपुर, बरोडा।

शीर्षक :- कृपा रहे श्री राम की।। ✍️ मीनाक्षी त्रिवेदी,'मौनी' वडोदरा,

Image
आज गगन और धरती दोनों,  हो रहे हैं पुलकित।  बरसों से जिसकी तमन्ना थी,  वो शुभ दिन आही गया। । श्री राम जन्म भूमि पर एक,  सुन्दर सा मंदिर बने।  शिलान्यास हो रहा आज, हर घरमें दीपक जगमगाएँ। । बज रहे है ढोल नगारा,  शहनाईयाँ भी बज रही है। । माहौल गजब का छाया है,  भक्तों का चेहरा खिला हुआ है। । भूमि पूजन का मेला है, सैलाब है भक्ति भाव का, बजे श्री राम का शंखनाद। । राम मंदिर बन जाये और,  राम राज भी आ जाये।  खुशियों का मंजर सदा रहे, कृपा रहे श्री राम की।।                       🌹🌹 मीनाक्षी त्रिवेदी,'मौनी' वडोदरा,

प्रभु कृपा .... ✍️ दक्षा ठाकर, 'दक्षु' अहमदाबाद

Image
आज ये शुभधडी आई है, चलना है अयोध्या नगरी में।  आज शिलान्यास की बेला है, मंगल कामना करतें है।  मंगल गीतों के साथ में,  शरणाई वीणा के सूर गूँजे है।  करते है पूजन अर्चन हम, होना है लीन भक्ति में आपकी। खुशियों की हेली आती रहे, मेरे राम, सदा हर घरमें।  सामर्थ्य दो प्रभु,,ऐसा, ह्रदय में सदा निवास रहे। कृपा  निधान मेरे प्रभु जी कृपा हमेशा बनाकर रखना। दक्षा ठाकर, 'दक्षु' अहमदाबाद