शीर्षक :- कृपा रहे श्री राम की।। ✍️ मीनाक्षी त्रिवेदी,'मौनी' वडोदरा,



आज गगन और धरती दोनों, 
हो रहे हैं पुलकित। 
बरसों से जिसकी तमन्ना थी, 
वो शुभ दिन आही गया। ।
श्री राम जन्म भूमि पर एक, 
सुन्दर सा मंदिर बने। 
शिलान्यास हो रहा आज,
हर घरमें दीपक जगमगाएँ। ।
बज रहे है ढोल नगारा, 
शहनाईयाँ भी बज रही है। ।
माहौल गजब का छाया है, 
भक्तों का चेहरा खिला हुआ है। ।
भूमि पूजन का मेला है,
सैलाब है भक्ति भाव का,
बजे श्री राम का शंखनाद। ।
राम मंदिर बन जाये और, 
राम राज भी आ जाये। 
खुशियों का मंजर सदा रहे,
कृपा रहे श्री राम की।।
          
           🌹🌹

मीनाक्षी त्रिवेदी,'मौनी' वडोदरा,

Comments