शीर्षक :- मैंने जीना सीख लिया । ✍️ नलिनी पंड्या "नंदिनी"✍️
हर हाल में जीना शीख लिया,
जीवन की हर डगर पर,
आये चाहे धूप छांव।
हो चाहे फूलों की डगर,
चाहे रास्ते में हो कांटे,
हर हाल में जीना सीख लिया ।
संतोष से जिया है आज तक,
सब कुछ सबको नहीं मिलता,
वह सत्य मैंने स्वीकार लिया ।
चाहे तन से और धन से नहीं,
पर मन मेरा मजबूत है ।
भरोसा है अपने ईश्वर पर,
सत्य की राह पर चलना है।
यह प्रण मैंने ले लिया है ।
हर हाल में जीना सीख लिया
मैंने हर हाल में जीना सीख लिया ।।
नलिनी पंड्या "नंदिनी"✍🏻
👉 naliniapandya@gmail.com
👉 उपर फोटो में जो लिखा हुआ है वो लेखक के अपने विचार है... इसमें ब्लॉग जवाबदार नहीं है.. और ना होगा
👉 ऐसे ही अनेक लेख और कविता के पठन के लिए नीचे की लिंक को क्लीक करे।
laganinorangmnch.blogspot.com


क्या खूब कही
ReplyDelete